Featured Posts

उत्तर प्रदेश: सुशासन, वित्तीय अनुशासन और विकास का नया अध्याय

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश ने वित्तीय अनुशासन, पूंजीगत व्यय और सुशासन के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश की आर्थिक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि सुशासन और विकास के नए मानक की ओर भी संकेत करती है।

इस शानदार उपलब्धि पर आज मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश सरकार के कौशल विकास विभाग मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने शालीन भेंट देकर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मंत्री ने कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी प्रशासन और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रत्यक्ष परिणाम है। उनके नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र ने उत्तर प्रदेश को विकास के हर क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने में मदद की है।

भेंट के दौरान मंत्री अग्रवाल ने अपने प्रभारी जनपद बिजनौर से प्रसिद्ध विदुर कुटीर के स्वदेशी उत्पादों का प्रतीकात्मक भेंट स्वरूप मुख्यमंत्री को दिया। यह भेंट प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प का प्रतीक भी है।

मंत्री अग्रवाल ने आगामी दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ देते हुए कहा,

“उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ वर्षों में जिस गति और दृढ़ता से प्रगति की है, वह न केवल प्रदेश बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊँचाइयाँ छुएगा।”

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की मेहनती जनता, ईमानदार शासन-व्यवस्था, कर्मठ प्रशासनिक टीम और उन सभी जनप्रतिनिधियों की है, जो निरंतर उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की यह सफलता न केवल आर्थिक अनुशासन का परिचायक है, बल्कि प्रदेशवासियों के जीवन में बेहतर सुशासन और विकास की नई उम्मीद भी जगाती है।


रिपोर्टर: ज़मीर आलम
संपूर्ण राजनैतिक समाचार पत्रिका विधायक दर्पण
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.com
✉️ vidhayakdarpan@gmail.com



No comments:

Post a Comment