Featured Posts

भाजपा ने कांधला में चलाया ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता अभियान, 15 अगस्त को तिरंगा फहराने की अपील

कांधला (शामली)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांधला नगर में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से 15 अगस्त के दिन अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने और देशभक्ति की मिसाल कायम करने की अपील की।

शुक्रवार को भाजपा मंडल कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री पुनीत द्विवेदी मौजूद रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने की। बैठक के बाद भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचे और जागरूकता रैली निकालते हुए लोगों को बताया कि 5 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसे सम्मानपूर्वक अपने घर पर फहराकर देश के प्रति गर्व और निष्ठा प्रकट करे।

इसी कड़ी में नगर पालिका प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। पालिका लिपिक अशोक कुमार ने बताया कि पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के आदेश पर स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 15 अगस्त को नगर के सभी लोग न केवल अपने घरों पर तिरंगा फहराएं बल्कि आसपास सफाई रखकर स्वच्छता का संदेश भी दें।

जागरूकता कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, राजीव शर्मा, सुधा तोमर, रवि नामदेव, आकाश जैन, दीपक गुप्ता, अशोक चौहान, रामकुमार शर्मा, सौरभ चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे।

कांधला में इस तरह का उत्साह और भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि आज भी देशभक्ति का जज़्बा लोगों के दिलों में पहले की तरह ज़िंदा है, और तिरंगा उनके गर्व का सबसे बड़ा प्रतीक बना हुआ है।

विधायक दर्पण संपूर्ण राजनैतिक राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए शामली, उत्तर प्रदेश से जिला ब्यूरो-चीफ शौकीन सिद्दीकी के साथ कैमरामैन रामकुमार चौहान की रिपोर्ट

#vidhayakdarpan
📞 8010884848
🌐 www.vidhayakdarpan.in
✉️ vidhayakdarpan@gmail.com

No comments:

Post a Comment