Featured Posts

कैराना में भाजपाइयों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

कैराना। 14 अप्रैल 2025: कस्बे के मोहल्ला आलकलां स्थित बौद्ध विहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कैराना नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। 

कार्यक्रम में एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाबासाहब के जीवन, उनकी उपलब्धियों और जातीय भेदभाव को समाप्त करने के लिए उनके योगदान पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार डॉ. अंबेडकर ने संवैधानिक अधिकारों के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने 32 डिग्री व 9 भाषाओं का ज्ञान अर्जित करने के लिए शिक्षा के प्रति अपने संघर्ष का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनिल चौहान रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अतुल मित्तल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनुसूचित मोर्चा दीपक कुमार चंद्रा ने किया। 

इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अलोक चौहान, बौद्ध विहार कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार, मण्डल महामंत्री अवधेश मित्तल,मत्स्य प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉक्टर श्रीपाल कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष संत कुमार गर्ग,ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहताश सैनी ,शक्ति केंद्र संयोजक रणवीर कश्यप  पूर्व मण्डल अध्यक्ष शक्ति सिंघल,  अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश गौतम, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मास्टर पूरन जाटव, मंडल मंत्री श्री चंद जाटव,सर्वसेवक ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतीश कश्यप , आशीष सैनी मण्डल मंत्री , राकेश गोयल मंडल मंत्री,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मवीर वाल्मीकन, ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष धन्नी कश्यप, मनोज वाल्मीकि , आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट गुलवेज आलम
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment