क्षेत्र के गांव सींगरा में जिला महासचिव नासिर चौधरी के आवास पर यूपीए की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की है। कांग्रेस के यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) व यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह (गोल्डी) के नेतृत्व में यूवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई गई। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की जीती जागती प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने अपने जीवन में कभी पद-प्रतिष्ठा का लालच नहीं किया। सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद को त्यागकर देश के इतिहास में एक मिशाल कायम की है। यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि सत्ता के लोलुप लोगों को श्रीमती सोनिया गांधी से प्ररेणा लेनी चाहिए। देश की अखंडता के लिए आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने शहादत देने का काम किया था। उनकी मृत्यु के बाद भी सोनिया गांधी ने देश नहीं छोड़ा। अपने स्थान पर उन्होंने मनमोहन सिंह को लगातार दो बार प्रधानमंत्री बनवाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर यूवा प्रदेश महासचिव अशवनी शर्मा सींगरा, यूवा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला महासचिव नासिर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अशवनी कौशिक हथछोया, जिला सचिव ज़ुबैर चौधरी, आजम मंसूरी,कमल चौधरी, राकेश कुमार, ओसामा, वसीम मिर्जा,हेदर अली,सावेज, फुरकान,मंगल कोहली आदि मौजूद रहे।
#vidhayakdarpan
8010884848
No comments:
Post a Comment