Featured Posts

कल अचानक बिकाऊ और देश की गद्दार मीडिया ने खबर चलाना शुरू कर दिया कि राजस्थान के अलवर में एक पुराने मंदिर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया है।


बिकाऊ और देश की गद्दार  मीडिया को जहर फैलाने का सामान मिल जाए तो उत्साह में आकर 'बुलडोजर पर चढ़ जाता है'। कहा जाने लगा कि कांग्रेस का सेकुलरिज्म हिंदू विरोधी है। अब इस मंदिर को गिराए जाने की कहानी सुनिए। वसुंधरा सरकार के समय राजस्थान में जयपुर मेट्रो के रूट पर लगभग 150 मंदिर तोड़े गए थे। उसी समय भाजपा नेता सत्येंद्र सैनी ने अलवर के इस मंदिर को ​हटाने के लिए कलेक्टर को चिट्ठी लिखी। यानी यह प्रस्ताव वसुंधरा सरकार के वक्त ही आ चुका था। अलवर की राजगढ़ नगरपालिका में बीजेपी का कब्जा है। 34 सदस्य भाजपा के हैं और 1 सदस्य कांग्रेस का है। इस नगरपालिका में मंदिर को गिराने का प्रस्ताव आया। इस नगरपालिका का अध्यक्ष भाजपा नेता सतीश गुहारिया है। कांग्रेस का एक सदस्य विरोध में था। सतीश गुहारिया ने अपने बहुमत का दुरुपयोग किया और मंदिर को गिराने का प्रस्ताव पास करा लिया गया। नगर​पालिका ने कल यह मंदिर गिरा दिया। मंदिर गिराते ही फेंक न्यूज़ की पैदास भाजपा आईटी सेल सक्रिय हो गया कि गहलोत ने जहांगीरपुरी में मस्जिद पर बुलडोजर चलाने का बदला लिया। कांग्रेस हिंदू विरोधी है, आदि इत्यादि। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए दिल्ली में बुलडोजर किसने चलवाया? भाजपा ने। अलवर में बुलडोजर किसने चलवाया? भाजपा ने। यहां मस्जिद पर बुलडोजर चला। वहां मंदिर पर बुलडोजर चला।  बिकाऊ और देश की गद्दार  मीडिया ने तथ्य देखे बगैर मोर्चा खोल दिया। भाजपा के सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पहले बयान दिया कि अलवर में मंदिर गिराकर भाजपा के बोर्ड ने गलती की है। उसके बाद उन्हें दिल्ली से डांट पड़ी होगी तो पलट गए और कहने लगे कि कांग्रेस ने गिराया है, कांग्रेस हिंदू विरोधी है। भाजपा हिंदुओं को हिंदू नहीं बना रही है, उल्लू बना रही है। लोगों को लड़ाने और जनता के बीच बंटवारा फैलाने के लिए भाजपा मंदिर पर भी बुलडोजर चलवाती है और मस्जिद पर भी। जिस भाजपा राज में बनारस में 400 मंदिर तोड़े गए, जिस भाजपा के राज में राजस्थान में 150 मंदिर तोड़े गए, वही भाजपा अपने नगर निकाय में मंदिर तोड़कर हिंदू मुलसमान मुद्दा बनाती है। अगर भाजपाई राज में अतिक्रमण हटाना प्रशासनिक काम है तो बाकी सरकारों में ऐसा होने में क्या बुराई है, लेकिन भाजपा झूठ और जहर फैलाने के लिए ही काम करती है। यह पार्टी नहीं है, यह विभाजनकारी तत्वों का खतरनाक समूह है, जिसके शिकार हिंदू भी हैं और मुसलमान भी। भाजपा हर दिन इस देश में जहर की खेती कर रही है और देश की गद्दार मीडिया उसे सींच रहा है।

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment