Featured Posts

भाजपाइयों ने पंजाब की कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका


झिंझाना 7 जनवरी। पंजाब प्रदेश में देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर  किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार/ मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी के संयोजन में भाजपाइयों ने पंजाब प्रदेश के कांग्रेस मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा आक्रोश व्यक्त किया और घोर निंदा की।

किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बंटी चौधरी के प्रतिष्ठान पर भाजपाई एकत्र हुए और पुतला लेकर निकट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बराबर में मुख्य मार्ग तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान डंडों से पुतले पर प्रहार कर अपनी भड़ास निकालते हुए पंजाब की कांग्रेसी सरकार की कड़ी निंदा की और पुतले का दहन कर दिया।

किसान नेता बंटी चौधरी ने इसे एक घिनौनी हरकत कहते हुए पंजाब सरकार की ऐसी तुच्छ मानसिकता की घोर निंदा की। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, यशपाल पंवार, विनोद तोमर, ठाकुर चमन सिंह, बलवंती कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक चौधरी इंदरपाल सिंह, डॉ जितेंद्र, सुभाष, विक्रम कोरी, विजेंद्र कश्यप, आलोक शर्मा, अमरपाल चौधरी, आशीष, सोनू, पवन खटीक,भोपाल सिंह, ब्रह्मपाल चौहान, वेदपाल,सुरेन्द्र, सहित भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेम चन्द वर्मा

@Vidhayak Darpan

8010884848
7599250450

No comments:

Post a Comment