Featured Posts

भारत जोड़ो यात्रा बूंदी और कोटा में शामिल होने सायला से कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल गर्ग के नेतृत्व में बस से रवाना।


 पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा बूंदी और कोटा में शामिल होने सायला से कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल गर्ग के नेतृत्व में बस से रवाना। राहुल गांधी जिन्दाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों से गूंजी बस सायला : जालौर जिले के सायला उपखंड मुख्यालय से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा बूंदी जिले में शामिल होने के लिए सायला से कई कांग्रेस कार्यकर्ता बस में रवाना हुए। इस दौरान बस में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राहुल गांधी एवम् कांग्रेस पार्टी सहित सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी जिन्दाबाद के नारों से माहौल हुआ शानदार। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सायला मांगीलाल गर्ग के नेतृत्व में बस में कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना हुए।  इस भारत जोड़ो यात्रा में सायला से कांग्रेस कार्यकर्ता सवाई सिंह,

मंगलाराम,भोलाराम,चुन्नीलाल,जगदीश कुमार, टीलाराम,नरपत कुमार सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता साथ रहे। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा में बूंदी जिले में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने वाली बस को कांग्रेस जिला महासचिव एवम् कांग्रेस नेत्री सायला से चम्पा रांगी ने बस को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके चम्पा रांगी ने कहा की हम राहुल गांधी की इस भारत जोड़ों यात्रा को सफल कर देश में एक कीर्तिमान रचकर फिर से राजस्थान और केन्द्र में कांग्रेस पार्टी को बहुमत दिलाकर सता में लाना चाहते हैं। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस महासचिव चम्पा रांगी ने समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार को दूरभाष पर दी। विधायक दर्पण न्यूज चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की कलम से स्पेशल कवरेज : 9636125006

@Vidhayak Darpan

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment