Featured Posts

पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमीर आलम खान के सगे बहनोई मशहूर और मारूफ डॉ0 खान अब इस दुनियां में नही रहे


बड़े ही दुःख के साथ लिखना पड़ रहा है कि हरदिल अज़ीज हड्डी रोग के बहुत बड़े ज्ञानी, दिलखुश मिज़ाज के मालिक , हर किसी को पल भर में अपना बनाने की कला , ज़बरदस्त मेहमान नवाज़ और ज्यादा लिखने के लिये अल्फाज़ नही मिल रहे , जिनके बारे में हम लिख रहे है उनके लिये जितना भी लिख लो कम पड़ जाएगा जी हाँ हम बात कर रहे है। डॉ0 एस0यू0 खान साहब की जिन्होंने आज इस फ़ानी दुनिया को हमेशा हमेशा के लिये अलविदा कह दिया !!

शामली जिले के कस्बा गढ़ी पुख्ता में मरहूम हाजी न्यामतुल्ला के परिवार में जन्में तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़े एस0यू0 खान साहब ने हाई स्कूल गढ़ी पुख्ता से करने के बाद इंटरमीडिएट वी0 वी0 इंटर कॉलेज से किया और मेरठ मेडिकल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की इसके बाद कानपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस ( स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की !!

सन 1973 में इन्होंने मुजफ्फरनगर शहर में अपना क्लीनिक खोलकर हड्डियों के डॉक्टरों में खलबली मचा दी कारण सन 1973 से 2010 तक पूरे 37 वर्ष तक एक एमबीबीएस चिकित्सक का परामर्श शुल्क मात्र 10 रुपये और सुविधाओ और सेवाओं को देखकर हर कोई इनकी तारीफ़ किये बिना नही रह सकता था पूरे मुजफ्फरनगर शहर में इनकी शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि आप शहर में किसी भी जगह खड़े हो रिक्शे वाले को बुलाकर सिर्फ इतना बोल दीजिये कि डॉ0 खान के हॉस्पिटल जाना है तो आपको सीधे हॉस्पिटल पहुँचा देगा !।


ईमानदारी की बात करें तो मुजफ्फरनगर में नवाब अजमत अली खान वक़्फ़ के चैयरमेन पद पर पिछले 20 वर्षों से इनको ही चुना जाता रहा। इसी वक़्फ से इन्होंने अपने साथी मशहूर शायर डॉ0 नवाज़ देवबंदी साहब के साथ मिलकर नवाब गर्ल्स इंटर कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी की कमान क्या संभाली इस गर्ल्स कॉलेज का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट और डिवीजन हमेशा सो प्रतिशत पर रही वैसे तो नमाज़ और दीन इनके पूरे परिवार में शामिल रहे लेकिन यदि डॉ0 साहब किसी सफर में रहते तो भी इन्होंने कभी नमाज़ नही छोड़ी बीच रास्ते में गाड़ी रोककर पहले नमाज़ अदा की फिर आगे का सफर तय किया जाता !!



 डॉ0 एस0यू0 खान साहब को फूल फुलवारियों का शौक बचपन से ही रहा है इसी शौक को इन्होंने शहर में रहते हुए भी पूरा किया और अपनी कोठी की छत को ही इन्होंने पार्क की शक़्ल में तब्दील करा रखा था। प्रतिदिन क़ई क़ई घंटे यह सवेरे जागकर अपने द्वारा लगाएं गए तरह तरह के पौधों की देखभाल खुद ही करते थे। इसलिये अपनी दिनचर्या की शुरुआत से पहले ही यह अपने पार्क नुमा फूल फुलवारियों का काम निपटा लेते थे। कल दिनांक 12 जुलाई को सवेरे लगभग 6 बजे प्रतिदिन की तरह अपनी कोठी  के छत पर लगे पौधों को पानी देने के लिये पहुँचे लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टर साहब सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे आ गिरे थे।  परिजनों ने बिना कुछ सोचे समझें तुंरन्त इनको अन्य चिकित्सक के यहाँ ले गए तो उन्होंने बताया कि खान साहब को ब्रेन हैमरेज हुआ है। और इनको फ़ौरन दिल्ली ले जाइये ,यह खबर पूरे शहर में जंगल में आग की तरह फैल गयी परिजन आनन फानन में  डॉ0 खान को दिल्ली के विम्महेन्स हॉस्पिटल ले गए जहाँ उनको वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उनकी हालत बजाये सुधारने के और बिगड़ती चली गयी । हालत ज्यादा खराब होने पर चिकित्सकों ने अपने हाथ खड़े कर दिये और परिजनों को उन्हें घर ले जाकर सेवा करने को कहा दिल्ली से आज दिनांक


13/07/2021 को गढ़ी पुख्ता लाते समय  रास्ते मे ही डॉ0 साहब का इंतक़ाल हो गया । इनके इंतेकाल की खबर जैसे ही क़स्बे में पहुँची चारों और चीख पुकार मच गई पूरे मुजफ्फरनगर और  शामली ज़िले सहित पैतृक कस्बा गढ़ी पुख्ता में जिसने भी डॉ0 साहब के इंतेकाल की खबर सुनी सन्न रह गया अल्लाह डॉ0 साहब की मग़फिरत फरमाये और ज़न्नत-उल-फिरदौश मे आला से आला मुकाम अता फरमाये (आमीन ) मय्यत की नमाज़-ए-जनाज़ा कल सुबह 9 बजे (14/7/2021) दिन बुध  उनके आबाई वतन गढ़ी पुख्ता में होंगी !!

विधायक दर्पण परिवार अल्लाह से दुआ करता है कि गरीबों के मसीहा डॉ0 खान को ज़न्नत-उल-फिरदौश में आला मक़ाम अता फरमाये और घर वालों को सब्र-ए-ज़मील अता फरमाये आमीन !!



نہایت افسوس کے ساتھ یہ اطلاع دی جاتی ہے کہ مظفر نگر کے مشہور و معروف معالج ڈاکٹر ایس یو خان صاحب کا آج  مختصر علالت کے بعد اچانک برین ہیمرج سے انتقال ہو گیا ہے انا للہ و انا الیہ راجعون

مرحوم اپنے پیشے کے اعتبار سے علاقے کے بہت معتبر اور آرتھوپیڈک اسپیشلسٹ سمجھے جاتے تھے آخری عمر تک ڈاکٹر صاحب نے علاقے کے لوگوں کی بہت مخلصانہ خدمات انجام دیں مرحوم بہت مخلص اور غریب پرور ڈاکٹر تھے ان کی غریب پروری مشہور تھی اللہ انھیں اس کا بہترین اجر عطا فرمائے اور جوار رحمت میں اعلی مقام سے نوازے اور ان کے تمام متعلقین کو صبر جمیل عطا فرمائے آمین ثمہ آمین

ڈاکٹر صاحب مرحوم کے دونوں بیٹے ڈاکٹر دانش خان اور ڈاکٹر طالب خان پیشے سے ڈاکٹر ہیں ڈاکٹر خان معروف سیاست داں جناب امیر عالم خان صاحب کے حقیقی بہنوئی تھے

ڈاکٹر ایس یو خان صاحب مرحوم ، نواب عظمت علی خان گرلز کالجز کے صدر اور وقف نواب عظمت علی خان مظفر نگر کے سیکریٹری تھے

اللہ تعالی نے انھیں بہت سے صالح ذوق عطا کئے تھے

ڈاکٹر صاحب حافظ قرآن تھے اور دینی کتابوں کے مطالع کا بہت شوق تھا ان کی ایک بہت قیمتی ذاتی لائبریری ہے جو بڑی نادر و نایاب کتب سے آراستہ ہے

ڈاکٹر صاحب مرحوم کی تدفین کل 14 جولائی صبح نو بجے ان کے آبائی وطن گڑھی پختہ میں ہو گی ان شااللہ

دعا فرمائیں کہ اللہ ان کی مغفرت فرمائے اور درجات بلند فرمائے آمین


@VIDHAYAK DARPAN NEWS


#80108-84848

#75992-50450

No comments:

Post a Comment