Featured Posts

अब पद के बदले मांग रहे दारू की पेटी, ₹ 50 हजार नए विवाद में घिरे बीजेपी नगर अध्यक्ष

बिजनौर। भाजपा नगर अध्यक्ष बिजनौर संजीव गुप्ता एक और नया कारनामा उजागर हुआ है। अभी हाल ही में सीएमओ से पैसे खाने का प्रकरण हो या नगर के एक व्हाटस ऐप ग्रुप पर अश्लील फोटो का मामला! समाचार पत्रों की सुर्खियां बने रहे।

अब इस नए मामले ने भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं! इस बार पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीधा-सीधा आरोपी बनाते हुए कहा है कि पहले आदमपुर निवासी एक कार्यकर्ता को मंडल उपाध्यक्ष बनवाया और बाद में उसे हटवाने को कह दिया! दबाव बनाकर नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष (आदमपुर) से शराब की पेटी और 50000 रुपये मांग रहे हैं!’ जिसकी ऑडियो शहर में खूब वायरल हो रही है। पीड़ित मंडल उपाध्यक्ष ने पार्टी हाईकमान से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

सुर्खियों में आया नया मामला यह है कि बिजनौर आदमपुर मंडल में मंडल उपाध्यक्ष हैं रणजीत सैनी, जिन्हें संजीव गुप्ता ने आदमपुर मंडल के अध्यक्ष से सिफारिश कर बनवाया था। बताया गया है कि उसके विरुद्ध कोई मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि नगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता एक पत्रकार के साथ मिलकर रणजीत सैनी से पचास हजार रुपये और एक पेटी शराब की मांग कर रहे हैं।
(इसकी आडियो संलग्न है।)
रणजीत सैनी ने दबाब में आकर 24000 हजार रुपये संजीव गुप्ता को दे दिये। यह मामला कल संघ परिवार के विभाग संचालक के सामने मंडल अध्यक्ष आदमपुर और रणजीत सेनी ने उठाया। तभी संजीव गुप्ता का फोन रणजीत सैनी के पास आया और संजीव गुप्ता शेष रुपये और शराब की पेटी की मांग करने लगे। उक्त विषय से मंडल अध्यक्ष आदमपुर ने विभाग प्रचारक, सह विभाग कार्यवाह, जिला कार्यवाह, जिलाध्यक्ष भाजपा बिजनौर को अवगत भी कराया। इसके अलावा जिलाध्यक्ष को लिखित शिकायत भी की।
वहीं संजीव गुप्ता भाजपा जिलाध्यक्ष को अपना खास बताते हैं। ये कहते है कि संजीव गुप्ता के कोई रिश्तेदार आपके मित्र है जो मेरठ में रहते हैं। इनकी वजह से पार्टी की छवि निरंतर धूमिल हो रही है! पूरी नगर कार्यकारिणी भ्रष्टाचार में लिप्त है। यह आडियो फिर वायरल हो सकती है, यदि इनके विरुद्ध कोई अनुशासनात्मक कार्यवाही नहीं होती। इन पर लाकडाउन में व्यापारियों से दुकान खोलने के नाम पर उगाही कर थाने की दलाली का भी आरोप है।

कर बैठे पार्टी कार्यालय में हाथापाई!

वहीं आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व उपाध्यक्ष रणजीत सैनी में हाथापाई हो गई, कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद भी दोनों पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होगी तो निश्चित है कि संस्कारी पार्टी का एक नया चेहरा लोगों के सामने होगा और विपक्षी पार्टियों को अचूक अवसर मिलेगा। इस सम्बन्ध बीजेपी अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है।

No comments:

Post a Comment