Featured Posts

किसानों को खालिस्तानी और देशद्रोही वाले बयान पर कंगना को मिली थप्पड़ की सजा शाह आलम

किसान की बेटी ने थप्पड़ मारकर लिया अपमान का बदला
कंगना रनौत के थप्पड़ कांड से पूरे भारत में मची सियासी हलचल, थप्पड़ कांड पर आया मोहम्मद शाह आलम का बड़ा बयान आप भी सुने, चंडीगढ़ एयर पोर्ट पर नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत के सीआईएसएफ की सिक्योरिटी जवान कुलविंदर कौर ने थप्पड़ जड़ कर सनसनी फैला दी थी यह घटना उस वक्त की जब कंगना रनौत चंडीगढ़ एयर पोर्ट से दिल्ली जा रही थी कंगना रनौत हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम आने पर उन्होंने जीत हासिल की जो की बीजेपी से हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव जीती है। 
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम ने अपने एक बयान में कहा है कि कुलविंदर कौर एक किसान नेता की बेटी है जो पूर्व में कंगना रनौत के द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी से नाराज थी इसी को लेकर कुलविंदर कौर में गुस्सा भरा हुआ था मौका पाते ही कंगना रनौत के गाल पर थप्पड़ जड़ कर अपने गुस्से का इजहार किया वो भी देश के किसान की बेटी है ।अपनी मां और किसान का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई 
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा कुलविंदर कौर के साथ है हमे कंगना रनौत से भी हमदर्दी है क्योंकि वो एक सांसद है किसी भी सांसद के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नही । मोदी सरकार में कानून का कोई राज नही यदि होता तो जब कंगना किसानों के खिलाफ जहर उगल रही थी यदि समय रहते उस पर कानूनी कार्रवाई हो जाती तो शायद यह घटना जन्म 
न लेती यदि कुलविंदर कौर के साथ कोई भी अन्याय सरकार द्वारा किया जाता है। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा कुलविंदर कौर और उसके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है
जय जवान जय किसान
#vidhayakdarpan 
8010884848

नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और लखनऊ महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी प्रदेश मुख्यालय हजरतगंज पर ढोल नगाड़े, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ उत्सव मनाया गया।

दिल्ली के पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा संसदीय दल, एनडीए के संसदीय दल व लोकसभा के नेता के रूप में चुना गया। 
 बैठक में वरिष्ठ नेता लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने नरेन्द्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसका अमित शाह, नितिन गडकरी व सहयोगी दलों के नेताओं ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।
नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने  पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और लखनऊ महानगर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी प्रदेश मुख्यालय हजरतगंज पर ढोल नगाड़े, आतिशबाजी और मिठाई वितरण के साथ उत्सव मनाया गया। पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश महामंत्री एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जश्न व हर्ष से भरे इस आयोजन में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सहसंयोजक हिमांशु दुबे, रमेश तूफानी,महामंत्री राम अवतार कनौजिया , घनश्याम अग्रवाल, विवेक सिंह तोमर, सीता नेगी, सुशील तिवारी पम्मी,  गणेश वर्मा, लखविंदर सिंह, हेमंत दयाल, दीपक शुक्ला, विनायक पांडे, विशाल गुप्ता लव कुश त्रिवेदी, रीना चौरसिया,सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए  एक दूसरे को लड्डू खिलाएं और बधाई दी।कार्यकर्ताओं ने  "एक बार फिर मोदी सरकार", मोदी जिंदाबाद, जय श्री राम और भारत माता की जय के विजय उद्घोष के साथ पार्टी झंडा लहराते हुए जश्न मनाया। विधायक दर्पण लखनऊ डेस्क, प्रवीण गर्ग , मीडिया प्रभारी 9305108811,9455102233
#vidhayakdarpan 
8010884848

बीजेपी नेता टीवी फोड़ते हुऐ : आगरा ब्रेकिंग...


बीजेपी की सीटें कम आने से सदमे में आये राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर,परिणाम अनुकूल न आने से उतारा अपनी टीवी पर गुस्सा,पहले टीवी को तोड़ा फिर लगाई उसमें आग,भारतीय जनता पार्टी को 400 का आंकड़ा न छू पाने से तनाव में आये गोविंद पराशर,बीजेपी करे अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान,- गोविंद पराशर

#vidhayakdarpan 

8010884848

यह जीत जनता की जीत है, शिक्षा व महिलाओं के उत्थान के लिए करूंगी कार्य:- इकरा हसन


कैराना लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की युवा उम्मीदवार इकरा हसन विजय हुई है...इकरा हसन ने भाजपा के प्रदीप चौधरी

को 69116 वोट से हराकर करना लोकसभा क्षेत्र में विजय प्राप्त की... जीत के बाद देर रात प्रमाण पत्र लेने पहुंची इकरा हसन ने

मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जीत जनता जनार्दन की जीत है, वह लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा व महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य

करेंगी...साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं व किसानों की समस्याओं

को वह प्रमुख रूप से दिल्ली की संसद में उठाने का काम भी करेगी।
बाईट...इकरा हसन (विजयी सांसद सपा कैराना)
#vidhayakdarpan 
8010884848

बस्ती सीट पर सपा की जीत

आजादी के बाद पहली बार बस्ती सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने पहले ही राउंड से राम प्रसाद चौधरी ने बढ़त बना रखी थी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा के प्रत्याशी को 100958 वोटों से हराया है। इंडिया गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बीएसपी को 120964 वोट मिले।
#vidhayakdarpan 
8010884848

सहारनपुर से इमरान मसूद का बड़ा बयानचुनाव अंतिम दौर पर आगया कल काउंटिंग होगी और एग्जिट पोल के नतीजों ने एक सनसनी सी पैदा करने की कोशिश की थी

आज मैंने सुबह ही न्यूज देखी और देखते ही समझ में आ गया जो पहले से अंदेशा था शेयर मार्किट एक दम तेजी से चढ़गई लोगो का लाखो करोड़ों रुपया लूटने की तैयारी है यही एग्जिट पोल है और कुछ नही ये जो ईडी की जांच सरकारें कराती है सबसे ज्यादा जांच इन एग्जिट पोल वालो की ईडी से करानी चाहिए की इनके पास कोन सा आधार है कोन सा पैमाना है जिसके ऊपर ये दिखाने का काम करते है मेरा एग्जिट पोल के अंदर किलियर आ रहा है की मैं जीत रहा हु लेकिन मैं इसको सच नही मानता क्युकी मुझको पता है की इनको जानकारी कैसे हो गई हम को 30 साल का राजनैतिक अनुभव हो गया गांव गांव में काम करते है एग्जिट हम नही निकाल सकते ये कैसे निकाल लेगे लेकिन टीवी पर ओपिनियन बनाने के लिए काम चल रहा है इससे परेशान होने की जरूरत नही है इंडिया गठबंधन जीतेगा और बहुत भारी बहुमत के साथ जीत रहा है!!
#vidhayakdarpan 
8010884848

सीएम योगी ने गोरखपुर में किया मतदान

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। 

सीएम योगी ने गोरखपुर में बूथ नंबर 223 में वोट डाला। 
मतदान के बाद सीएम ने कहा, 'आज आखिरी चरण का चुनाव है। लोग जाति-मजहब से ऊपर उठकर, देश के भविष्य के लिए वोट करें। जनता का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है। मोदी जी तीसरी बार पीएम बनेंगे।' गोरखपुर सीट पर BJP के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और BSP के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है। #vidhayakdarpan 
8010884848